Thursday, September 24, 2015

चलो आज़ पत्रकार बन जायें...



घुम रहा गलियों में बेघर मन में खयाल सा आया चलों आज पत्रकार बन जायें।
न चखने की ललक हो मन में न स्कौच की महक चलो आज पत्रकार बन जायें।
खोज लायें मुद्दा जीवन के सच का, जन के मन का चलो आज पत्रकार बन जायें। 
चलो आज पत्रकार बन जायें, चलो आज पत्रकार बन जायें।
न साहुकारों का ड़र हो हलक में, न बिकने की चहक हो मन में, चलो आज पत्रकार बन जायें।
न कंपतें हुए हाथ हों कलम पे, न बहकते हुए साथ हो चमन पे, चलो आज पत्रकार बन जायें।
न सत्ता की सड़क हो थल पे, न नपाक बोझ हो चलन पे, चलो आज पत्रकार बन जायें।
चलो आज पत्रकार बन जायें, चलो आज पत्रकार बन जायें।
चटपटा झड़प को छोड़ चलो आज किसी के हित में खबर बनायें, चलों आज पत्रकार बन जायें।
न समझ नौकरी पत्रकारीता को आपना हर कर्तव्य निभायें, चलो आज पत्रकार बन जायें।
बेराज़गार ही सही पत्रकारीता तो कर पायें, मन का कह सुन तो पायें, चलो आज पत्रकार बन जायें।
चलो आज पत्रकार बन जायें, चलो आज पत्रकार बन जायें।

Monday, June 1, 2015

कलम के नाम पर कलम उठायेगें..



अपने पत्रकारीता के भाव को चार पंक्तियों में रख रहा हुं पसंद आये तो ज़रुर बताइयेगा.. यह उन पत्रकारों के लिए भी है जो कलम छोड़ पैसे गिनने की मशिन हाथ में उठा लेते हैं और कुछ बंदुक... आशा है आपको समझ आयेगी..

Saturday, February 14, 2015

भारत माता करे पुकार.. बचा लो फिर इस बार...



दोस्तों एवं बड़े के स्नेह से फिर अपने लेख को आवाज़ दे रहा हुं उम्मिद है आपको पसंद आयेगा... 

Tuesday, January 20, 2015

बंगाल आतंकवादियों की शरणगाह बन गया है - अमित शाह

- अमित शाह ने बर्धमान में जनसभा को किया संबोधित...
- बंगाल आतंकवादियों की शरणगाह बन गया है - अमित शाह
- चिट फंड के माध्यम से करोड़ो रुपए सारदा चिट फंड की भेंट चढ़े - अमित शाह
- पश्चिम बंगाल में अगला सरकार भाजपा का होगा - अमित शाह
- सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी बोला राज्य सरकार पर हमला..

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान में जनसभा कर ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पीएम मोदी देश को आगे ले जाने का काम कर रहे  हैं वहीं ममता सरकार बंगाल को पीछे ले जाने का काम कर रही है। शाह ने कहा कि ममता का ध्यान बंगाल के युवाओं को रोजगार देने पर नहीं बल्कि सारदा चिंट फंड भ्रष्टाचारियों को फायदा पहुंचाने में लगा है। शाह ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल आतंकवादियों की शरणगाह बन गया है। बंगाल में रोजगार बनाये जाने की बजाय बम बनाने का काम हो रहा है।

अमित शाह ने यहीं नहीं रुकें उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शआसित राज्यों में 24 घंटा बिजली, पुर्ण रुप से बांध एवं अन्य सुविधायें मोजुद हैं परन्तु यह सुविधायें बंगाल के लोगों को नहीं मिलती। बंगाल में चिट फंड के माध्यम से करोड़ो रुपए सारदा चिट फंड की भेंट चढ़ गई।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सारदा चिट फंड के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। शाह ने कहा कि ममता बांग्लादेश के दौरे पर हैं लेकिन अपने प्रदेश के युवाओं के बारे में उन्हें सुध लेने की फुर्सत नहीं है। जनसमूह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में भारत के गौरव को बढ़ाया है। केंद्र सरकार में भाजपा के आने के बाद 11 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आयी है। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन के लिए लोगों को आगे आना होगा।

वहीं यहा भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह भी सामिल रहें। सिंह ने भी जमकर राज्य सरकार एवं दीदी पर हमला बोला। सिंह ने कहा दीदी ने दो वर्ष पहले अलिपुर जेल की मर्रमत एवं नये कमरे क्या इसलिए ही कराई थी की उन्हे पता था उनके नेता यहा जाने वाले थें।

Sunday, January 11, 2015

दमदम केंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास हुआ विस्फोट

- दमदम केंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास हुआ विस्फोट...
- विस्फोट में दो बच्चे घायल, अस्पताल में कराये गये भर्ती...
- घटना दमदम केंटोनमेंट के पास स्थित जो नंबर फाटक के पास घटी...
- घटना स्थल पर आरपीएफ, जीआरपी एवं खोजी कुत्तो की मदद से किया गया सर्च आपरेसन...
- दमदम केंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास से चार अन्य बम हुए बरामद...
- घटना स्थल पर ही बरामद बमों को सुरक्षित विस्फोट कर किया गया निष्क्रिय...
- बम निरोधक दस्ता के काम दिखआ भारी चुक...
- बिना दस्ताना पहने बम को हाथ से उठाते दिखें बम निरोधक अधिकारी.. 

कोलकाता के दमदम केंटोनमेंट इलाके में बैग में रखे एक देसी बम के विस्फोट से दो बच्चों के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना बिते दिन शाम 4 बचे के लगभग हुई।

घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल सीआईड़ी की एक बम निरोधक दस्ता घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जहां दमदम केंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक क्रमांक दो के पास एक बस्ते में चार अन्य बम बरामद किये गयें।

हादसे के फोरन बाद आरपीएफ, जीआरपी एवं खोजी की कुत्तों की मदम से खोज अभियान चलाया गया। एवं घटना स्थल से स्थानिय लोगों को हटाया गया। एवं बम को निष्क्रिय करने का काम सुरु किया गया।

हालह की बम निरोधक दस्ता ने बम को सुरक्षीत विस्फोट कर संकट का निवारा तो कर दिया। लेकिन बम दस्ता द्वारा पुरी सतरकता न बरतने पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा अधिकारी बिना जैकेट के बम के आस पास नज़र आयें। एवं बम को घटना स्थल से उठाने वाले अधिकारी को बिना किसी दस्ताना के बम को छुते हुए देखा गया। 

आप को बता दें की यह घटना तब हुई जब  साफिक और शाहरूख को खेलते हुए एक लावारिस बैग मिला। उसमें रखे हुए एक टिफिन को उन्होंने खोलने का प्रयत्न किया और वह फट गया। जिसके कारण वे दोनों घायल हो गए।


दोनों घायल बच्चों को आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहीं रेलवे सूत्रों ने बताया कि इससे रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

Thursday, November 13, 2014

हां मैं जि्म्मेदार हुं मेरी वतन मासूका...

 
तेरी बेरंग जिंदगी का मैं जिम्मेदार हुं मेरी वतन मासूका,
मैंने खुद की सोच तुझे तबाह होने दिया।

तेरी छलकती आंसू का मैं जिम्मेदार हुं मेरी वतन मासूका,
मैने चंद सिक्को में तेरे दर्द को अलविदा कह दिया।

तेरी बिगड़ती काया का मैं जिम्मेदार हुं मेरी वतन मासूका,
मैने खुद के शक्ल सुधारने में तुझे बर्बाद होने दिया।

तेरी लुटती आबरू का मैं जिम्मेदार हुं मेरी वतन मासूका,
मैने सम्मान के बजार में तुझे निलाम होने दिया।

हां मैं जिम्मेदार हुं, तेरी बेरंग जिंदगी का मैं जिम्मेदार हुं,
मैने तेरी चाहत को भुल खुद को भ्रष्टाचार से जुड़ने दिया।

पर अब मैं बदला हुं, बदला हैं मेरा समा,
अब झुम रहा तेरा आशिक तेरे इश्क में।

तु फिक्र न कर अब तुझे लुटने न दुंगा,

हर चुनाव में अपना मत बिकने न दुंगा।